जैसलमेर और पोकरण नगर निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हाल ही में दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। इसके बाद दोनों ही जगहों पर चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। संवीक्षा के बाद अब जैसलमेर नगर परिषद और पोकरण नगरपालिका दोनों जगह राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। जैसलमेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी की ओर से निर्मल पुरोहित और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विजय डांगरा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके अलावा, अरुण कुमार और अशोक सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में डटे हुए हैं। पोकरण में आमने सामने टक्कर पोकरण नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए केवल दो ही महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं। यहां कांग्रेस पार्टी से कल्पना और भाजपा से विमला मैदान में हैं। दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कल नाम वापसी की तारीख चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, सभी उम्मीदवारों के पास अपना नाम वापस लेने का मौका शुक्रवार 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इसके तुरंत बाद यह साफ हो जाएगा कि अंतिम रूप से कौन-कौन से प्रत्याशी चुनावी मैदान में टिके रहते हैं। 21 सितंबर को होना है चुनाव आने वाली 21 सितंबर (सोमवार) को सुबह 10 बजे से जैसलमेर और पोकरण के संबंधित कार्यालयों में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। उसके तुरंत बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।