जिला परिषद (डीआरडीए) भवन के कमरा नंबर 12 की आरसीसी छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कमरे में चुनाव के खाली बॉक्स रखे हुए थे और कमरा 7 सितंबर से सील था। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह घटना का पता चला, जब जिला परिषद के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान कमरा नंबर 12 की छत गिरने की जानकारी मिली। छत गिरने से कमरे में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया, जिसे मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। कमरे को चुनाव संबंधी सामग्री रखे जाने के बाद 7 सितंबर से सील किया गया था। इसके कारण पिछले करीब एक महीने से अधिक समय से कमरे में रेगुलर आवाजाही नहीं हो रही थी। हालांकि घटना के समय कमरे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से टल गई। फिलहाल परिषद कर्मचारियों ने अन्य कमरों की जांच भी शुरू कर दी है, जिससे इस तरह की घटना से बचा जा सके।