जालोर कोतवाली थाना पुलिस ने सामतीपुरा नदी क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर हुई लूट के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विक्की उर्फ विकास (24) पुत्र फूलाराम मेघवाल, निवासी टासखाना बावड़ी, जालोर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पिस्टल की नोक पर सोने की चेन लूटी थी पुलिस के अनुसार, घटना 7 जुलाई 2026 की है। जब आईपुरा निवासी दलपत सिंह (47) मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी कमलेश सैन, सज्जन कुमार और थार लगाकर उन्हें जबरन रुकवाया और पिस्टल की नोक पर उनके गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। मामले में दलपत सिंह की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में 8 जुलाई 2026 को मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को लूट की वारदात में पिस्टल उपलब्ध कराने में विक्की उर्फ विकास की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे दस्तयाब कर पूछताछ की और जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को JC भेजा गया है। कार्रवाई में ये रहे मौजूद पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ASP मोटाराम गोदारा के निर्देशन, वृताधिकारी गौतम जैन के निकटतम सुपरविजन और कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में की गई। कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वर भाटी, सहायक उपनिरीक्षक मगनलाल और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कासनियां की महत्वपूर्ण भूमिका रही।