जालोर नगर परिषद में सभापति पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन चार उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। कांग्रेस की ओर से वार्ड 32 से विजयी शोभा सुंदेशा, सैय्यद मुमताज अली और बंशीलाल माली ने नामांकन भरा, जबकि भाजपा की ओर से जयसिंह ने पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस ने तीनों नामांकन में से बंशीलाल माली को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने वार्ड-33 से जयसिंह को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब सभापति पद के लिए जयसिंह और बंशीलाल माली के बीच सीधा मुकाबला होगा। कांग्रेस ने तीन नामांकन भरे, बंशीलाल को उतारा सभापति पद के लिए कांग्रेस से तीन दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें शोभा सुंदेशा, सैय्यद मुमताज अली और बंशीलाल माली शामिल थे। पार्टी ने मंथन के बाद बंशीलाल माली को उम्मीदवार बनाया है। जालोर के 40 वार्डों में 14 पर बीजेपी, 19 पर कांग्रेस और 7 पर अन्य ने जीत दर्ज की है। यहां किंग मेकर निर्दलीय होंगे। फिलहाल ये देखना होगा कि बोर्ड कौनसी पार्टी बनाती है। सामाजिक समीकरण और निर्दलीयों का समर्थन जुटाने की क्षमता पर दोनों दलों का जोर जालोर। नगर परिषद में सभापति पद के लिए कांग्रेस ने वार्ड-25 से निर्वाचित पार्षद बंशीलाल माली को आगे किया है, जबकि भाजपा ने वार्ड-33 से जीते जयसिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस को 19 और भाजपा को 14 सीटें मिली हैं। सात निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से ही किसी दल का बोर्ड बन सकेगा। ऐसे में दोनों दल अपने दावेदारों के जरिए समर्थन जुटाने में लगे हैं। बंशीलाल माली ने वार्ड-25 में 485 वोट प्राप्त कर भाजपा के दलपत सिंह को 160 वोटों से हराया था। पेशे से अधिवक्ता बंशीलाल लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। माली समाज की बहुलता और सामाजिक समीकरणों के साथ निर्दलीय पार्षदों को एकजुट रखने की क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें आगे किया है। बंशीलाल ने पिछला निकाय चुनाव भी कांग्रेस से लड़ा था, लेकिन तब उन्हें 10 वोटों से हार मिली थी। वहीं, भाजपा के जयसिंह ने वार्ड-33 में 419 वोट हासिल कर कांग्रेस के पवन दवे को 191 वोटों से हराया। रोडवेज में परिचालक पद से सेवानिवृत्त जयसिंह की निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाने की क्षमता को देखते हुए भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। जयसिंह वर्ष 1998 में आहोर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार मिली थी। --- चुनाव से संबंधित ये खबर भी पढ़ें … जालोर में 19 वार्ड में कांग्रेस, 14 पर बीजेपी:40 वार्ड की काउंटिंग पूरी, सायला में भाजपा को बहुमत जालोर परिषद में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय मनाने होंगे:कांग्रेस को 2 भाजपा को 7 का समर्थन चाहिए; पढ़ें- जीते हुए प्रत्याशियों की प्रोफाइल