पंचायती राज चुनाव में आज जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों की आरक्षित लॉटरी निकाली गई। कलेक्ट्रेट में लॉटरी में सबसे पहले 43 जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी निकाली गई। वहीं जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए भी आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। जिला परिषद के 43 वार्डों में एससी ओपन के 4, एससी महिला के 4, एसटी ओपन के 2, एसटी महिला के 2, ओबीसी ओपन के 5 और ओबीसी महिला के 4 वार्ड आरक्षित हैं। इसके अलावा 11 वार्ड अनारक्षित ओपन और 11 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए रखे गए हैं। जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा, चितलवाना और भादरूणा में प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। आहोर, सायला और सांचौर में सामान्य ओपन वर्ग रहेगा। वहीं बागोड़ा में ओबीसी महिला, सरनाऊ में एसटी ओपन, उम्मेदाबाद में एससी ओपन, जसवंतपुरा में ओबीसी ओपन और भाद्राजून में एससी महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है। सरवाना में एएसी ओपन वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया है। इससे पंचायत चुनाव को लेकर संभावित दावेदारों का गणित भी बदल गया है। जिले में कुल 14 पंचायत समिति हैं। इनमें से ओबीसी, एससी, एसटी के लिए आरक्षित किए गए हैं। पंचायत समिति के 262 सदस्यों की आरक्षित लॉटरी श्रेणीवार निकाली गई। बता दें, जिला प्रमुख का पद ओबीसी के लिए रिजर्व है। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी एक दिन बाद 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। अब पढ़िए- पंचायत समिति वार आरक्षण की स्थिति सरपंचों और वार्डपंचों की लॉटरी कल प्रदेश के 14403 सरपंचों और 130589 वार्डपंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जाने वाली थी। इसके बाद इसके लिए 17 और 18 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन इन्हें अचानक स्थगित कर दिया गया था।