सावन के अंतिम सोमवार पर जालोर शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह 5 बजे से ही जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिरों में कतारें लग गईं। कई जगह भक्तों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बिल्व पत्र और पुष्प चढ़ाए। सिरे मंदिर, सोमनाथ महादेव समेत प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। देखें … सावन के सोमवार से जुड़ी तस्वीरें प्रमुख शिवालयों में दिनभर लगा भक्तों का तांता जालोर शहर के प्रसिद्ध सिरे मंदिर, जालोर दुर्ग स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर, सरूपरा महादेव, जागनाथ महादेव, बिशनगढ़ महादेव और भैरूनाथ अखाड़ा सहित प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं लेटा स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर, मलकेश्वर मठ, धुणिया मठ और बैरठ स्थित पीर गंगानाथ महाराज के दर्शन के लिए भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक कर बिल्व पत्र और पुष्प चढ़ाए श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल, बिल्व पत्र, पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिरों में शिवलिंग को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन भी किए गए। हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह से दोपहर तक मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। अंतिम सोमवार को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला।