बारां| शहर में नगर पालिका कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण की चैतन्य झांकी प्रस्तुत की। युवराज गोस्वामी ने मुख्य कान्हा के रूप में सहभागिता की। झांकी में प्रावी अरोड़ा, आव्या कश्यप, सिया जेठी, युवान अदलक्खा, डिंपल अदलक्खा, पविका शर्मा और कृषा अदलक्खा ने राधा-कृष्ण व गोविंदा के स्वरूप में प्रस्तुति दी। राधा बहन ने वासुदेव के रूप में लीलाओं की प्रस्तुति दी, जबकि सुमन बहन ने श्रीकृष्ण के रूप में विभिन्न लीलाएं प्रस्तुत कीं। गोविंदा और ग्वाल-गोपियों के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ। शोभायात्रा के दौरान पुष्पवर्षा और नृत्य से माहौल कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम में पवित्रता, प्रेम, शांति और दिव्य गुणों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। अंत में उपस्थित लोगों को फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।