सीकर के प्रसिद्ध जीणमाता मंदिर में नवरात्र उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में आज सुबह 9:15 बजे घट स्थापना होगी। माता के विशेष श्रृंगार के लिए जम्मू-कश्मीर से फूल मंगवाए गए हैं। नवरात्र मेला 9 दिन तक चलेगा। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पंचमी से नवमी तक मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा, जिससे भक्त दिन-रात माता के दर्शन कर सकेंगे। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। जीणमाता मंदिर ट्रस्ट के पुजारी भवानीशंकर ने बताया कि कल सुबह 9:15 बजे मंदिर में घट स्थापना होगी। कल से पंचमी तक मंदिर सुबह 4 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इसके बाद नवमी तक 24 घंटे मंदिर दर्शनों के लिए खुला रहेगा। माता के श्रृंगार के लिए इस बार कन्नौज, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली से फूल मंगवाए गए हैं। कल नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के अवतार में अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से लगाई गए 125 प्राइवेट गार्ड उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, करीब 1 दर्जन व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट की तरफ से करीब 125 प्राइवेट गार्ड सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। 500 पुलिसकर्मियों की मेले में ड्यूटी इधर, सीकर पुलिस के द्वारा भी मिले को देखते हुए 500 पुलिसकर्मी मेले की ड्यूटी के लिए लगाए गए हैं। जो अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। मेले के दौरान चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेले के दौरान वाहनों के प्रवेश पर रोक जीणमाता थाना SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि मेले के दौरान कस्बे में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। मेले के दौरान रैवासा से आने वाले वाहनों की पार्किंग सीकर रोड पर 2 जगह की गई है। इसके अलावा कोछोर, दांता और हर्ष की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग उसी रूट पर कस्बे में प्रवेश से पहले की गई है।