जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में टूरिस्ट को सफारी के दौरान सोमवार को एक साथ चार लेपर्ड दिखाई दिए। मादा लेपर्ड फ्लोरा और उसके तीन शावक सफारी ट्रैक पर एक साथ चलते हुए दिखे। चारों लेपर्ड कुछ देर बाद जिप्सी के सामने से गुजरते हुए जंगल की ओर चले गए। सफारी पर मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। पहले देखें चारों लेपर्ड की 3 PHOTOS ट्रैक पर घूमते हुए जंगल में घुस गए चारों लेपर्ड दरअसल, झालाना जंगल में लेपर्ड फ्लोरा अपने तीनों शावकों के साथ सफारी ट्रैक पर आगे बढ़ रही थी। चारों कुछ दूरी तक एक साथ चलते हैं। इस दौरान वे सफारी जिप्सी के करीब से गुजरते हुए नजर आए। जिप्सी में बैठे पर्यटक इस नजारे को देखकर रोमांचित हो गए और उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कुछ देर तक लेपर्ड परिवार ट्रैक पर दिखाई देता रहा। इसके बाद चारों धीरे-धीरे जंगल की ओर बढ़ गए। झालाना लेपर्ड रिजर्व में फेमस है फ्लाेरा बता दें कि झालाना लेपर्ड रिजर्व जयपुर शहर के बीच स्थित प्रमुख वन्यजीव क्षेत्रों में शामिल है। यहां सफारी के दौरान लेपर्ड सहित कई तरह के वन्यजीव देखने का मौका पर्यटकों को मिलता है। खासतौर पर लेपर्ड की अच्छी मौजूदगी के कारण झालाना देश-विदेश के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। नए पर्यटन सीजन में फ्लोरा और उसके तीन शावकों का एक साथ दिखाई देना सफारी पर आने वाले पर्यटकों के लिए यादगार नजारा बन गया। झालाना लेपर्ड रिजर्व में फ्लोरा फेमस है। ये खबरें भी पढ़ें… नीलगाय के दमदार तेवर देख भागा लेपर्ड 'किंग राणा':बिना लड़े पीछे हटा, झालाना में दोनों का आमना-सामना देख पर्यटक भी दंग रह गए जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में 19 जुलाई को जंगल की दुनिया का ऐसा दुर्लभ और रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जिसने सफारी पर आए पर्यटकों को भी हैरान कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में पर्यटकों के सामने लेपर्ड ने किया शिकार:10 महीने की मादा शावक ने खरगोश को दबोचा; जबड़े में दबाकर इधर-उधर घूमती रही जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचक नजारा देखने को मिला। लेपर्ड फ्लोरा की मादा शावक के सामने एक जंगली खरगोश घास में छिपकर बैठा था। मादा शावक भी घात लगाकर बैठी थी, मौका देखते ही शावक ने झपट्‌टा मारकर खरगोश को जबड़े में दबोच लिया। इस पल को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। (पूरी खबर पढ़ें)