झालावाड़ में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तलवार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तलवार भी जब्त कर ली। 24 सितंबर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के जितेंद्र उर्फ भूरिया ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह राज होटल के पास होटल मालिक से बात कर रहा था। तभी रामद्वारा गली का कृष्णगोपाल वहां आया और पुरानी दुश्मनी को लेकर उसे गाली देने लगा। जब जितेंद्र ने विरोध किया और जाने लगा, तो आरोपी ने उसे रोककर तलवार से हमला कर दिया। जितेंद्र के हाथ में चोट लगी और खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा की टीम ने जानकारी जुटाई और कृष्णगोपाल (58) को रामद्वारा की गली, झालावाड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।