झालावाड़ में 1 अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर 63 रुपए महंगा हो गया है। अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2908.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले सितंबर में इसकी कीमत 2845.50 रुपए थी। इस बढ़ोतरी से चाय-नाश्ते की दुकान, ठेला और होटल चलाने वाले छोटे कारोबारियों पर असर पड़ेगा। उनका कहना है कि सिलेंडर के दाम बढ़ने से चाय, नाश्ता और दूसरी खाने की चीजें बनाने का खर्च बढ़ जाएगा। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की जांच करती हैं। झालावाड़ इंडियन गैस एजेंसी के अधिकारी बालमुकुंद ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत 1 अक्टूबर से लागू हो गई है। अब उपभोक्ताओं को 19 किलो के सिलेंडर के लिए 2908.50 रुपए देने होंगे।