अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को झालावाड़ में कांग्रेस ने ‘काला दिवस’ मनाते हुए मूर्ति चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। देशभर में कांग्रेस की ओर से 8 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। ‘संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला’ जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नंद सिंह राठौड़ ने कहा कि विपक्ष के नेताओं और जनता के प्रतिनिधियों पर हमला संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से देशभर में ‘काला दिवस’ मनाया गया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में नगर परिषद उपसभापति फारूक अहमद, जिला कांग्रेस प्रवक्ता ओम पाठक, सचिव नफीस शेख, राजीव कुमार, ललित सुमन, अतिक कुरैशी, भगवती प्रकाश मेहर, अब्दुल वाजिद, शिवराज रेगर, हसन राजा, नफीस खान, दीपक प्रजापति, फराज खान, बाबू भाई, मयंक व्यास, बिलाल अहमद और शाहिद सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।