झालावाड़ पुलिस ने गरबा कार्यक्रमों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश महिला सुरक्षा और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने के लिए दिए गए हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया कि आयोजकों को इन नियमों का पालन करना होगा। गरबा में सिर्फ पहले से रजिस्टर किए गए कपल को ही एंट्री मिलेगी। एंट्री से पहले रजिस्ट्रेशन चेक करना जरूरी होगा। आयोजकों को पर्याप्त सुरक्षा गार्ड लगाने और महिलाओं की सुरक्षा के खास इंतजाम करने को कहा गया है। सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस की कालिका यूनिट के साथ सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। इनका मकसद महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रखना और किसी भी गलत घटना को रोकना है। निर्देशों में साफ कहा गया है कि गरबा में कोई भी अमर्यादित गाना नहीं बजेगा। आयोजकों को संगीत चुनते समय सावधानी बरतनी होगी। साथ ही, युवाओं के ऐसे किसी भी ग्रुप को एंट्री नहीं मिलेगी, जो कार्यक्रम को अपनी देखरेख में चलाने का दावा करे। उल्लेखनीय है कि हिन्दू सगठनों ने भी एसपी को ज्ञापन देकर निनी होटलों रिसोर्ट ओर अन्य स्थानों पर हो रहे गरबा कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा व हिन्दू संस्क्रति को लेकर चिंता जताते हुए ज्ञापन सौपा गया था। इसके बाद पुलिस की ओर से गरबा आयोजनों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है।