झालावाड़ के जिला कारागृह में बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, तनाव से निपटने के तरीके बताना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में डॉ. मनोज मीणा और जेलर ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बात की। उन्होंने बंदियों को तनाव से निकलने के लिए सकारात्मक रहने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए कहा। इस दौरान बंदियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उन्हें नशे के बुरे असर के बारे में बताया गया, ताकि वे इससे दूर रहें। 10 को पूरे प्रदेश में दिलाई जाएगी शपथ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि जिले में जागरूकता और नशा मुक्ति अभियान चल रहा है। इसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने यह भी बताया कि 10 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी। लोग मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके या ऑनलाइन लिंक से शपथ ले सकते हैं।