झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से एक युवक को 248 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी की पहचान नीमखेड़ा, घाटोली निवासी रामचंद्र (19) पुत्र पप्पूलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने 6 अक्टूबर को जिला स्पेशल टीम की सूचना पर यह कार्रवाई की। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एडिशनल एसपी भागचंद्र मीणा और डीवाईएसपी हर्षराज सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी से स्मैक के नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी है।