झालावाड़ के मंडावर थाना क्षेत्र के हरिपुरा डडिया गांव में बुधवार को एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक अपना जन्मदिन मनाने के लिए करीब तीन दिन पहले ससुराल आया था। दोपहर में उसका शव खेत में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मंडावर थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। शाम को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। भंवरिया का रहने वाला था विजय मंडावर थाने के एएसआई इशाक मोहम्मद ने बताया कि मृतक की पहचान भंवरिया निवासी विजय (22) पुत्र सुजान भील के रूप में हुई है। विजय करीब तीन दिन पहले अपना जन्मदिन मनाने के लिए हरिपुरा डडिया गांव स्थित ससुराल आया था। परिजनों को भी कारण की जानकारी नहीं पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन विजय ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों को भी घटना के कारण की जानकारी नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था बताया गया है कि विजय मजदूरी का काम करता था और इसी से अपने परिवार का गुजारा करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।