झालावाड़ की मनोहरथाना सिंचाई परियोजना अब शुरू होने वाली है। जल संसाधन विभाग ने बांध और नहरों के निर्माण के लिए निविदा स्वीकृति के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे हैं। इससे मनोहरथाना, अकलेरा के कुछ गांवों और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों को सिंचाई का पानी मिलेगा। यह बांध खाताखेड़ी ग्राम पंचायत में घोड़ा पछाड़ और अजनार नदी के संगम पर बनेगा। राज्य सरकार ने 19 फरवरी 2025 को बजट में इस परियोजना के लिए 1900 करोड़ रुपए रखे थे। इससे 125 गांवों की 17 हजार 346 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई और लोगों को पीने का पानी मिलेगा। परियोजना में मुख्य नहरों से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पंप और सोलर सिस्टम से यह पानी खेतों तक पहुंचेगा। इससे उन इलाकों में भी खेती हो पाएगी, जहां अभी पानी की कमी है। सिंचाई बढ़ने से फसल का रकबा, उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होगा। अब परियोजना का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ 19 फरवरी 2025 को राज्य बजट घोषणा में 1900 करोड़ रुपए का प्रावधान लिया गया था। वर्तमान में कार्य की निविदा स्वीकृति के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाये जा चुके है स्वीकृति उपरान्त परियोजना को गति मिलेगी। खेती और कृषि आधारित रोजगार बढ़ेगा, पलायन पर भी लगेगी रोक। क्षेत्र के कई गांवों में सिंचाई साधनों की कमी से ग्रामीणों को रोजगार के लिए दूसरे जिलों और राज्यों में पलायन करना पड़ता है। परियोजना पूरी होने के बाद हजारों हैक्टेयर भूमि सिंचित होने से कृषि आधारित रोजगार बढ़ने और ग्रामीणों के पलायन में कमी आने की उम्मीद है। कृषि उत्पादन बढ़ने से मंडी, परिवहन, खाद-बीज, कृषि उपकरण और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। यह परियोजना किसानों ग्रामीणों के लिए लाईफ लाईन साबित होगी कार्य जल्द शुरू करने की कार्यवाही सक्षम स्तर से जारी है परियोजना फैक्ट फाइल