झालावाड़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए सभापति और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद अब कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें झालावाड़ नगरपरिषद और 7 नगरपालिकाएं शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि झालावाड़ नगर परिषद में सभापति पद के लिए भाजपा से राजकुमार सोनी और कांग्रेस से राजेश गुर्जर उम्मीदवार हैं। इन 7 नगरपालिकाओं में 21 को होगा फैसला 21 को होगा फैसला सभापति और अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर सोमवार को होगा। वोटिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। मतगणना मतदान खत्म होने के तुरंत बाद की जाएगी।