झालावाड़ जिले की 4 पंचायत समितियों की 128 ग्राम पंचायतों में पहले चरण के चुनाव 24 अक्टूबर को होंगे। इनमें अकलेरा, मनोहरथाना, डग और भवानीमंडी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सबसे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल लेकर आया है आपकी पंचायत में कौन-कौन हैं सरपंच के दावेदार। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने गांव-गांव घूमकर लोगों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। संभावित संरपचों के नाम खंगोले और सबसे पहले आपके सामने लेकर आ रहे हैं। अकलेरा पंचायत समिति की 35, मनोहरथाना की 30, डग की 34 और भवानीमंडी पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए वोट डाले जाएंगे।वोट बैलेट पेपर से होंगे। मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और उसी दिन रात तक चुनाव नतीजे आ जाएंगे। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...