झालावाड़ के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें सभी स्टूडेंट्स को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। प्रिंसिपल रामकैलाश मीणा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में व्याख्याताओं ने स्टूडेंट्स को नशे के बुरे असर बताए। आत्माराम गुर्जर, कमलेश कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, बनवारी लाल मेहर, सुरेश कुमावत, प्रीति पाठक, संजू चौहान, लाली जैन और असलम पठान ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नशा सिर्फ शरीर और दिमाग को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। प्रिंसिपल मीणा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशा उनकी ऊर्जा व प्रतिभा को खत्म करता है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने हाथ उठाकर नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।