झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 ग्राम 61 मिलीग्राम स्मैक जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। इसी के तहत सीआई मुकेश कुमार मीणा की देखरेख में कोतवाली पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने एक्शन लिया। पुलिस ने बताया कि 27 सितंबर को जिला स्पेशल टीम की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। इस दौरान गुना (मध्यप्रदेश) के मोतीपुरा निवासी बिनोद बजारा के कब्जे से 6 ग्राम 61 मिलीग्राम अवैध स्मैक मिली। पुलिस ने बिनोद को गिरफ्तार कर स्मैक जब्त कर ली। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है। इस कार्रवाई में दोनों टीमों की अहम भूमिका रही।