झालावाड़ में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 342 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ईदगाह रोड पर तांबे की खान के पास की गई। पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। एडिशनल एसपी भागचंद्र मीणा और डीवाईएसपी हर्षराज सिंह की देखरेख में थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में एक टीम बनी थी। एएनटीएफ चौकी प्रभारी की सूचना पर टीम ने ईदगाह रोड पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने अविनाश लोधा (21) पुत्र मिश्रीलाल लोधा, निवासी गोविंदपुरा, झालरापाटन को पकड़ा। उसकी तलाशी में 342 ग्राम गांजा मिला, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा खरीदकर छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस ने अविनाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब गांजे के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।