झालावाड़ के गोल्डन जिम में जिला वेट लिफ्टिंग संघ और रॉ पावर लिफ्टिंग की बैठक हुई। इसमें रॉ पावर लिफ्टिंग की नई कार्यकारिणी बनाई गई। मनोज शर्मा को चेयरमैन, जीवन कुमार खटीक को अध्यक्ष, ईश्वर मेघवाल, सावन चीता और ओमेंद्र सिंह राजावत को उपाध्यक्ष बनाया गया। इरशाद खान सचिव और अजहर अंसारी कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में 11 अक्टूबर को गोल्डन जिम में जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता कराने का फैसला हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मौके देने पर चर्चा हुई। वेट लिफ्टिंग फ्लोर बनाने पर भी विचार किया गया। जिले के सभी ब्लॉक में वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग के मुफ्त ट्रेनिंग कैंप लगेंगे। इनका मकसद ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेलों से जोड़ना और नई प्रतिभाएं खोजना है।