झालावाड़ में सोमवार को 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग) शुरू हुई। इसका उद्घाटन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल दुर्गपुरा में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया। यह आयोजन जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मिलकर किया। कलेक्टर राठौड़ ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने जीतने के साथ झालावाड़ के लोगों का दिल जीतने की बात कही। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों और 2 खेल अकादमियों की 80 से ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें करीब 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने और खाने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संघ प्रचारक अंकित कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाभाई, जिला स्तरीय अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।