झुंझुनू नगर परिषद में कांग्रेस ने सभापति पद का चुनाव जीतकर बोर्ड बना लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान ने भाजपा प्रत्याशी मनु धनखड़ को 10 वोटों से हराया। अगवान को 35 वोट मिले, जबकि धनखड़ के पक्ष में 25 वोट पड़े। 60 सदस्यीय नगर परिषद में कांग्रेस के 30 पार्षद थे और बहुमत के लिए 31 वोट जरूरी थे। ऐसे में कांग्रेस को बहुमत के लिए सिर्फ एक अतिरिक्त वोट की जरूरत थी, जबकि भाजपा को जीत के लिए 16 अतिरिक्त वोट जुटाने थे। चुनाव में कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की एकजुटता निर्णायक रही। जीत की घोषणा के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न शुरू हो गया और अब्दुल्ला अगवान ने विक्ट्री का निशान बनाकर जीत का जश्न मनाया। पढ़ें पूरे जिले का रिजल्ट…