झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों के चुनाव परिणाम आने के बाद अब सभापति पद को लेकर नामांकन हुए। कांग्रेस ने 30 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के 15 और निर्दलीय 15 पार्षद चुनाव जीतकर परिषद में पहुंचे हैं। बहुमत के लिए 31 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। बीजेपी से मनु धनखड़ ने सभापति पद की दावेदारी की है। सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से अब्दुल्ला अगवान के नाम से पर्चा लिया गया है। धनखड़ ने 1 नॉमिनेशन किया है वहीं आगवान ने एक कांग्रेस के सिंबल पर और एक निर्दलीय पर्चा भरा है। झुंझुनूं नगर परिषद में 3 नामांकन