पंचायती राज चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही झुंझुनूं जिले में चुनावी तस्वीर भी साफ हो गई है। राज्य में पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे, लेकिन झुंझुनूं जिले में मतदान तीन चरणों—द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ—में कराया जाएगा। जिले में कुल 14 पंचायत समितियां हैं, जिन्हें तीन चरणों में बांटा गया है। झुंझुनूं में पहले चरण में किसी पंचायत समिति में चुनाव नहीं होगा। दूसरे चरण में जिले की छह पंचायत समितियां—झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना शामिल हैं। तीसरे चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी में चुनाव होंगे, जबकि चौथे चरण में खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तथा ग्राम पंचायत स्तर पर पंच-सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे बंटा झुंझुनूं का चुनाव चरण झुंझुनूं की पंचायत समितियां संख्या पहला चरण कोई पंचायत समिति नहीं 0 दूसरा चरण झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी, बुहाना 6 तीसरा चरण नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी 4 चौथा चरण खेतड़ी, बबाई, मंडावा, अलसीसर 4 कुल झुंझुनूं जिले की सभी पंचायत समितियां 14
दूसरे चरण में झुंझुनूं की 6 पंचायत समितियों में चुनाव झुंझुनूं जिले में पंचायत चुनाव की शुरुआत दूसरे चरण से होगी। इस चरण में छह पंचायत समितियों को शामिल किया गया है। झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
जिला परिषद सदस्य के लिए कार्यक्रम 8 अक्टूबर — लोकसूचना जारी 13 अक्टूबर — नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर — नामांकन पत्रों की संवीक्षा 15 अक्टूबर — नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर — नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटन और अंतिम सूची 29 अक्टूबर — मतदान 20 नवंबर — सुबह 8 बजे से मतगणना
नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जाएंगे।
पंचायत समिति सदस्यों का कार्यक्रम छह पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए— 13 अक्टूबर — लोकसूचना 16 अक्टूबर — नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर — नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19 अक्टूबर — नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर — चुनाव चिह्न आवंटन व अभ्यर्थियों की अंतिम सूची 29 अक्टूबर — मतदान 20 नवंबर — सुबह 8 बजे से मतगणना
- पंच-सरपंच के लिए 30 अक्टूबर को नामांकन, 31 को वोटिंग दूसरे चरण में शामिल पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया अलग रहेगी। 13 अक्टूबर को लोकसूचना जारी होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को नामांकन लिए जाएंगे। नामांकन का समय सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 11.30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित होगी। 31 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी। 1 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।
तीसरे चरण में नवलगढ़ समेत 4 पंचायत समितियां झुंझुनूं जिले की चार पंचायत समितियों को राज्य के तीसरे चरण में रखा गया है।
नवलगढ़ गोठड़ा उदयपुरवाटी गुढ़ागौड़जी
चौथे चरण में खेतड़ी-बबाई-मंडावा-अलसीसर जिले की शेष चार पंचायत समितियों को चौथे और अंतिम चरण में रखा गया है। इनमें— खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर शामिल हैं। इन चार पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर 2026 को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।
चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी तय खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति सदस्य चुनाव की लोकसूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी। इसके बाद— 4 नवंबर — नामांकन की अंतिम तिथि 5 नवंबर — नामांकन पत्रों की संवीक्षा 6 नवंबर — नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 नवंबर — चुनाव चिह्न आवंटन व अंतिम अभ्यर्थी सूची 14 नवंबर — मतदान 20 नवंबर — सुबह 8 बजे से मतगणना
जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पहले चरण की तय प्रक्रिया के अनुसार रहेगी और मतदान चौथे चरण में 14 नवंबर को होगा।
चौथे चरण में पंच-सरपंच का चुनाव 16 नवंबर को चौथे चरण की ग्राम पंचायतों के लिए 31 अक्टूबर को लोकसूचना जारी होगी। 15 नवंबर को नामांकन लिए जाएंगे। नामांकन का समय सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 11.30 बजे संवीक्षा, दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी और उसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटन होगा। 16 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पंच और सरपंच के लिए मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना होगी, जबकि 17 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव कराया जाएगा।
20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना
25 से 28 नवंबर तक ग्रामीण सत्ता के बड़े पदों का फैसला चुनाव परिणामों के बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों में प्रमुख पदों के लिए चुनाव होंगे।
पद चुनाव की तारीख जिला प्रमुख 25 नवंबर 2026 जिला उप प्रमुख 26 नवंबर 2026 प्रधान 27 नवंबर 2026 उप प्रधान 28 नवंबर 2026
आरक्षण से पहले ही बदल चुके हैं कई सियासी समीकरण झुंझुनूं में पंचायत चुनाव से पहले 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद, 248 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों और 41 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण तय हो चुका है। इससे कई संभावित दावेदारों के चुनावी समीकरण पहले ही बदल गए हैं। प्रधान पदों में सिंघाना एससी महिला, खेतड़ी एससी, मंडावा ओबीसी और गुढ़ागौड़जी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं पिलानी, बबाई, नवलगढ़, चिड़ावा और गोठड़ा में प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। झुंझुनूं, उदयपुरवाटी, अलसीसर, सूरजगढ़ और बुहाना प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए हैं।
जिला परिषद की 41 सीटों पर भी मुकाबला झुंझुनूं जिला परिषद में कुल 41 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनके आरक्षण का निर्धारण भी किया जा चुका है। उपलब्ध आरक्षण विवरण के अनुसार 13 सीटें अनारक्षित महिला, 12 अनारक्षित, 4 ओबीसी, 4 ओबीसी महिला, 4 एससी, 3 एससी महिला और 1 सीट एसटी के लिए निर्धारित है। वहीं जिले की 14 पंचायत समितियों में कुल 248 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र हैं। आरक्षण के बाद अब इन सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी और मजबूत हो गई है।
गांव से जिला मुख्यालय तक तीन चरणों में बनेगा चुनावी माहौल झुंझुनूं में तीन चरणों में चुनाव होने से जिले का ग्रामीण राजनीतिक माहौल भी करीब डेढ़ महीने तक चरणवार बना रहेगा। दूसरे चरण में छह पंचायत समितियों में चुनाव होने के कारण सबसे पहले झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंचेगी। इसके बाद नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी में चुनावी गतिविधियां तेज होंगी। आखिर में खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में चुनाव होगा।
दूसरा चरण — 6 पंचायत समितियां: झुंझुनूं | चिड़ावा | सूरजगढ़ | सिंघाना | पिलानी | बुहाना तीसरा चरण — 4 पंचायत समितियां: नवलगढ़ | गोठड़ा | उदयपुरवाटी | गुढ़ागौड़जी चौथा चरण — 4 पंचायत समितियां: खेतड़ी | बबाई | मंडावा | अलसीसर कुल — 14 पंचायत समितियां।