झुंझुनूं जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के साथ चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान के 14 पदों का आरक्षण तय हुआ है। इनमें एससी के 2, ओबीसी के 2 और अनारक्षित वर्ग के 10 पद हैं। एससी में 1 और ओबीसी में दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनारक्षित वर्ग में 5 महिला और 5 ओपन सीटें हैं। इस तरह प्रधान पदों में कुल 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं। 24 सितंबर को 389 ग्राम पंचायतों की लॉटरी अब 24 सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर के पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। जिले की 389 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की तस्वीर साफ हो जाएगी। पढ़िए … पंचायत समिति सदस्य पदों की वार्डवार आरक्षण स्थिति 2. चिड़ावा पंचायत समिति 3. पिलानी पंचायत समिति 4. सूरजगढ़ पंचायत समिति 5. बुहाना पंचायत समिति 6. सिंघाना पंचायत समिति 7. खेतड़ी पंचायत समिति 8. बबाई पंचायत समिति 9. उदयपुरवाटी पंचायत समिति 10. गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति 11. नवलगढ़ पंचायत समिति 12. गोठड़ा पंचायत समिति 13. मंडावा पंचायत समिति 14. अलसीसर पंचायत समिति