राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के हत्थे चढ़े लॉरेंस गैंग के 2 शार्प शूटरों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दोनों जोधपुर के 2 व्यापारियों को मारने आए थे। इसके लिए विदेशी ऑटोमैटिक हथियारों की खेप पहुंचने वाली थी। वारदात के बाद इनका फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने का भी प्लान था। AGTF को 15 दिन पहले ही इसकी जानकारी मिल गई थी। पकड़ने के लिए पुलिस टीमें नेपाल भी पहुंची थी। लेकिन वहां से ये भाग निकले। पुलिस वहां से शूटरों के पीछे लगी। बदमाश 5 बार चकमा देने में कामयाब रहे। आखिरकर, जोधपुर पहुंचते ही इनको दबोच लिया गया। शूटरों पर पंजाब पुलिस ने 5-5 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। इस स्पेशल स्टोरी में पढ़िए पकड़े जाने की पूरी कहानी... 15 दिन में 5 बार चकमा दिया, जोधपुर में पकड़े गए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के एडीजी दिनेश एमएन ने बताया- टीम को 15 दिन पहले टिप मिली थी कि नेपाल में फरारी काट रहे लॉरेंस के 2 शूटर जसकरण और राजिंदर राजस्थान में वारदात के लिए आ रहे हैं। बदमाशों के नेपाल में होने की पुष्टि हुई। टीम नेपाल पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दोनों वहां से निकल चुके थे। जोधपुर के 2 व्यापारी थे टारगेट पर बदमाशों ने कड़ाई से पूछताछ के बाद खुलासा किया वो जोधपुर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। इनके टारगेट पर 2 व्यापारी थी। इसके साथ ही जोधपुर से ही इनको ऑटोमैटिक हथियारों की सप्लाई होनी थी। शूटर जसकरण उर्फ बिल्ला के मोबाइल फोन से कई इंटरनेशनल नंबरों और जोधपुर के लोकल नंबरों पर कॉल का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किसके संपर्क में थे और टारगेट पर कौनसे व्यापारी थे। बाकी शूटर जेलों में, इसलिए लॉरेंस ने नेपाल से बुलवाया प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया- लॉरेंस गैंग में काम करने वाले करीब 35 शूटर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और एमपी की जेलों में बंद हैं। लेकिन ये दोनों 2025 में दो मर्डर के बाद नेपाल में फरारी काट रहे थे। इसलिए लॉरेंस ने दोनों को जोधपुर में वारदात के लिए बुलाया था। पुलिस के मुताबिक लॉरेंस ने आश्वासन दिया था- जोधपुर में वारदात के बाद दोनों को नेपाल के रास्ते नकली पासपोर्ट से विदेश भिजवा देगा। शूटरों के मददगारों पर भी कसेगा शिकंजा शूटरों ने पुलिस को बताया कि वो जोधपुर में किसी को नहीं जानते। उनके पास एक शख्स का फोन आता था। पुलिस ने फोन से संपर्क में आए कुछ लोगों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। जोधपुर में भी ये लोग बड़ी वारदात करने के लिए आए थे, पुलिस दोनों बदमाशों के जोधपुर के संपर्क की तलाश कर रही है। …. लॉरेंस गैंग की ये खबर भी पढ़िए… रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला गिरफ्तार:श्रीगंगानगर में एनकाउंटर में हुआ घायल, IG बोले- लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर है
आकाश ने अपने साथी शिवा गुर्जर के साथ मिलकर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने की सुपारी ली थी। विदेश में बैठे आरजू बिश्नोई ने आकाश को यह टास्क सौंपा था। पूरी खबर पढ़िए…