जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद लोगों की लंबित समस्याओं का तुरंत हल मिल रहा है। आमजन के लिए अपनी समस्या पुरजोर तरीके से उठाने के लिए एक प्रभावी जनमंच बन चुके ‘भास्कर समाधान’ पर लोग अपने वार्ड और गांव की सड़क, बिजली, पानी, सफाई और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं लगातार पोस्ट कर रहे हैं। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… मानजी का हत्था: पोस्ट के बाद सुधरी टूटी सड़क जोधपुर के मानजी का हत्था, पावटा से पंकज कुमार ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि विद्यापीठ कोचिंग से संजीवनी आनंद बिल्डिंग तक, मानजी का हत्था क्षेत्र में सड़क की हालत बहुत खराब है। बारिश में यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ भरे रास्ते से कोचिंग स्टूडेंट्स और हॉस्टल के छात्रों को बहुत असुविधा होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत करवा समाधान कर दिया है। प्रताप नगर: रवि कुमार आज बने ‘पब्लिक के स्टार’ प्रताप नगर से उज्ज्वल कुमार ने दो महीनों से साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रताप नगर की यूआईटी कॉलोनी में बीते दो महीने से सफाई कर्मचारियों ने लगभग आना ही छोड़ दिया है। न गलियां साफ हो रही हैं न ही नालियां। कचरा भी नहीं उठाया जा रहा है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार ने पूरे एरिया की सफाई करवाकर उज्ज्वल की समस्या का समाधान कर दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… एएफ कॉलोनी: सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 'भास्कर समाधान' पर सिविल एयरपोर्ट रोड, शारदा पार्क एएफ कॉलोनी से एक जागरूक नागरिक ने सप्लाई में गंदा पानी आने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि सिविल एयरपोर्ट की आहूजा कॉलोनी में कई दिनों से सप्लाई में मटमैला पानी आ रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हो सका है। चौपासनी: पार्क की हाईमास्ट महीनों से खराब जोधपुर के चौपासनी, हाउसिंग बोर्ड से सौरभ गहलोत ने पार्क में अंधेरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि अनुपम वाटिका पार्क, सेक्टर 19 में पोल नंबर 475 पर लगी हाईमास्ट करीब तीन माह से खराब पड़ी है। इससे पार्क का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में रहता है। अंधेरा होने से सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवाें का डर भी बना हुआ है। श्याम नगर: बीच सड़क गड्ढा, बेरिकेड लगा की इतिश्री मुस्लिम स्कूल क्रॉसिंग–तिराहा से कमल किशोर राठी ने बीच सड़क गहरा गड्ढा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चौपासनी रोड, शांतिप्रिया नगर, श्याम नगर में मुस्लिम स्कूल क्रॉसिंग पर पाल लिंक्ड रोड पर बीच सड़क एक गहरा गड्ढा है जिसे बेरिकेड लगाकर प्रशासन ने इतिश्री कर ली है। जबकि इस गड्ढे और सड़क के बीच लगे इस बेरिकेड से गंभीर हादसा हो सकता है। इस समस्या का समाधान करवाएं। रसाला रोड: चोक सीवरलाइन का गंदा पानी घरों में आ रहा जोधपुर के घंटिया हाउस, पृथ्वीपुरा, रसाला रोड, पावटा से हिम्मतलाल ने सीवरेज लाइन के ओवरफ्लो होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि उनके एरिया में शिव मंदिर के पास सीवरेज लाइन कई दिनों से चोक होने के कारण ओवरफ्लो हो रही है। सारा गंदा पानी घरों के आगे गली में जमा हो रहा है।निगम केसफाई कर्मचारियों को कई बार निवेदन कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं कर रहा है। अब तो सीवरेज का पानी वापस घरों के अंदर आने लगा है। निगम से निवेदन है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग