जोधपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क, गड्ढे, कीचड़ और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... सफाई प्रभारी राजकुमार बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ सूरसागर रोड से दिलीप सिंह सोलंकी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि कबीर नगर की सड़क पर काफी गंदगी जमा है। सड़क किनारे कचरा पड़ा होने से लोगों को परेशानी हो रही थी और आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ था। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद सफाई प्रभारी राजकुमार ने कार्रवाई करवाते हुए क्षेत्र में सफाई कराई और सड़क से जमा गंदगी हटवाई। सफाई होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए सफाई प्रभारी राजकुमार को आज का ‘पब्लिक का स्टार’ चुना गया है। जेडीए सर्किल के पास सड़क किनारे जमा कचरा हटाया रत्नाडा के जेडीए सर्किल से अशोक कुमार भंसाली ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि जेडीए कार्यालय से पीडब्ल्यूडी रोड के बीच काफी कचरा पड़ा हुआ है। सड़क किनारे कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से सफाई करवाकर सड़क किनारे जमा कचरा हटा दिया गया। इससे क्षेत्र में सफाई हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... मोती चौक रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ से परेशानी वार्ड नंबर 70 की मोती चौक रोड से रमेश कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। सड़क पर गड्ढों के साथ कीचड़ होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी सड़क से गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने और कीचड़ की समस्या दूर करने की मांग की है। पुनीत नगर में मंदिर के पास जमा कचरा, गंदगी से परेशानी लाल सागर क्षेत्र के पुनीत नगर से साहिब राम ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में मंदिर के पास काफी कचरा जमा हो गया है। लंबे समय से कचरा पड़ा होने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मंदिर के आसपास सफाई करवाकर जमा कचरा हटाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:बासनी में पानी की फूटी पाइपलाइन हुई ठीक, कबीर नगर में कचरा उठा, सफाई हुई, राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी