जोधपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ गतिविधियों और विरोध को लेकर कांग्रेस ने बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने कार्रवाई करते हुए निगम चुनाव में खड़े हुए बागी और पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 25 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित होने वालों में कई पदाधिकारी और पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। पार्टी ने इन नेताओं पर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में काम करने और पार्टी अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाया है। पार्टी के जिला संगठन महामंत्री कुश गहलोत ने बताया कि निगम चुनाव में पार्टी के संविधान, नीतियों और अनुशासन के विपरीत कार्य करने वाले 25 लोगों को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए निष्कासित किया गया है। निष्कासित होने वालों में पार्टी पदाधिकारी भी शामिल गहलोत ने बताया कि कांग्रेस ने जिन 25 लोगों को निष्कासित किया है, उनमें पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ कुछ पूर्व पार्षदों को भी निकाला गया है। पार्टी पदाधिकारियों में मदेरणा कॉलोनी मंडल अध्यक्ष दौलत राम चौधरी, मंडल महासचिव ओबीसी चैनाराम खोजा, मंडल महासचिव ओबीसी (वार्ड संख्या 96), चेतन गहलोत,मंडल अध्यक्ष (वार्ड संख्या 20), उदयमन्दिर ब्लॉक महामंत्री भंवर लाल चौहान शामिल हैं। वहीं पूर्व पार्षद कपिल मिश्रा, शोकत कुरैशी, रफिक कुरैशी, यूसुफ गुड्सा शामिल हैं। निष्कासित होने वालों में जाफरान वार्ड 63, रविंद्र सिंह सिसोदिया वार्ड 64, लिकायत अली रंगरेज वार्ड 69, अनिता परिहार वार्ड 99 और युसुफ खान गुड़सा बागी होकर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। कांग्रेस ने इनको किया निष्कासित 1. जाफरान (वार्ड संख्या 63) 2. रविंद्र सिंह सिसोदिया (वार्ड संख्या 64) 3. लियाकत अली रंगरेज (वार्ड संख्या 69) 4. मोहम्मद ईशरान जागीदार (वार्ड संख्या 72) 5. प्रभू सिंह (वार्ड संख्या 74) 6. लक्ष्मण नायक (वार्ड संख्या 76) 7. अनीता परिहार (वार्ड संख्या 99) 8. दौलत राम चौधरी, मंडल अध्यक्ष मदेरणा कॉलोनी (वार्ड संख्या 96) 9. चैनाराम खोजा, मंडल महासचिव ओबीसी (वार्ड संख्या 96) 10. कपिल मिश्रा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी (वार्ड संख्या 96) 11. भंवर लाल चौहान, महामंत्री, उदयमन्दिर ब्लॉक (वार्ड संख्या 76) 12. रतन भाटी (वार्ड संख्या 1) 13. ताराचन्द गुर्जर (वार्ड संख्या 26) 14. राधेश्याम खीची (वार्ड संख्या 26) 15. कमल देवड़ा (वार्ड संख्या 26) 16. मुकेश चौहान (वार्ड संख्या 26) 17. सुरेश लोहार (वार्ड संख्या 3) 18. शोकत कुरेशी, पूर्व पार्षद (वार्ड संख्या 29) 19. रफिक कुरेशी, पूर्व पार्षद (वार्ड संख्या 29) 20. जाहिद चौहान (वार्ड संख्या 31) 21. साजिदा खताई (वार्ड संख्या 31) 22. युसुफ गुड्सा, पूर्व पार्षद (वार्ड संख्या 33) 23. जगदीश दाधीच (वार्ड संख्या 23) 24. शाकीर खान (वार्ड संख्या 22) 25. चेतन गहलोत,मंडल अध्यक्ष (वार्ड संख्या 20)