महेंद्र ने जोधपुर में हुई 11 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने पूरे जोधपुर जिले में पहला स्थान हासिल किया। महेंद्र हरियाढाणा के आदर्श शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। यह प्रतियोगिता संत श्री देवाराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाल रोड, जोधपुर में हुई थी। उनकी इस जीत में संस्थाप्रधान और कोच सुरेंद्र खोजा का खास योगदान रहा। उन्होंने महेंद्र को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया और ट्रेनिंग दी। महेंद्र की इस उपलब्धि से हरियाढाणा गांव और उनके परिवार में खुशी है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि महेंद्र ने अपनी मेहनत से गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार और सभी ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई दी।