जोधपुर में मजदूरी का काम दिलाने के नाम पर पंजाब से लड़कियों को बुलाकर पैसे लेकर शादी करवाने से जुड़े मामले में पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल देवनगर थाना पुलिस पूछताछ में जुट गई है। आरोप है कि आरोपी दोनों लड़कियों को जोधपुर काम के बहाने बुलाने के बाद उनकी शादी करवाने की फिराक में थे। जब उन्हें शादी की बात पता चली तो वे दोनों वहां से भाग गईं। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़कियां पंजाब की रहने वाली थी। पैसे देने वाले लड़के के पिता ने दलाल के खिलाफ कराया था मुकदमा इधर, पैसे देने वाले लड़के के पिता ने दलाल के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बनवारी लाल और अलादीन है। शादी करवाने के नाम पर लिए पैसे देवनगर थाना अधिकारी कमल किशोर सुथार ने बताया कि पंजाब की रहने वाली एक बालिग और एक नाबालिग लड़की को हनुमानगढ़ और जोधपुर के दलाल ने काम दिलवाने के बहाने जोधपुर बुलाया था। यहां उन्होंने जोधपुर के ही रहने दो लड़कों की शादी करवाने के नाम पर उनके पिता से पैसे ले लिए। इसके बाद जब दोनों लड़कियों को पता चला कि उनको शादी करवाई जा रही है, तो वो भाग निकली। दोनों को पंजाब के मलोट से लाया गया था। इधर, शादी नहीं करवाने पर लड़के के पिता ने दलाल के खिलाफ पैसे लेकर धोखाधड़ी करने के आरोपों को लेकर मामला दर्ज करवाया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।