जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से शहर में आवासीय, कॉमर्शियल और फार्म हाउस के लिए जमीनों की ई-नीलामी की जाएगी। ये ई-नीलामी अक्टूबर से दिसंबर तक होगी। जेडीए की ओर से 30 अक्टूबर से इसकी शुरुआत की जाएगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। इसके तहत 8 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के समेत अलग-अलग कैटेगिरी के 109 प्लॉट होंगे। इन प्रोजेक्ट की होगी लॉन्चिंग प्रभारी अधिकारी नीलामी दिनेश कुमार ने बताया- ई-नीलामी में विवेक विहार योजना, गंगा विहार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विहार, सरदार वल्लभ भाई पटेल ग्राम चौखा, मंडलनाथ आवास, महात्मा गांधी नगर, सुंदर सिंह भंडारी नगर और विज्ञान नगर स्थित रेजिडेंशियल प्लॉट होंगे। वहीं उजलिया गांव में फार्म हाउस, चौखा और घड़ाव में कॉमर्शियल प्लॉट की नीलामी की जाएगी। दिनेश कुमार ने बताया- नीलामी की पूरी प्रक्रिया SSO आईडी के जरिए अर्बन सर्विसेज के माध्यम से होगी। इसमें निवेशक 30 अक्टूबर से ऑनलाइन SSO के माध्यम से अपनी बिड सबमिट करना शुरू कर सकते हैं।