जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग में शारदीय नवरात्रा को लेकर चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए रविवार सुबह 7 बजे से श्रद्धालु पहुंच सकेंगे। श्रद्धालु शाम 5 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मंदिर परिसर में जिग-जैग बैरिकेडिंग की गई है। शनिवार शाम को सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने भी चामुंडा माता के दर्शन किए। ट्रस्ट की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर दी ब्रीफिंग इस दौरान मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाओं को लेकर ब्रीफ भी किया। इस दौरान DCP ईस्ट मनीष चौधरी, DCP ट्रेफिक शाहीन C, ADCP शालिनी राज, ADCP नरेंद्र सिंह देवड़ा, ACP संदीप भी मौके पर मौजूद रहे। इस मौके कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि नवरात्रि पर्व को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस सहयोग करेगी। मंदिर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शन होंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के छाया, पानी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। । भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जिग जैग बैरिकेडिंग भी की गई है। मंदिर में आने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो। श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल से लेकर पानी तक की व्यवस्था गौरतलब है कि हर साल नवरात्रि में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन, एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां पर अलग-अलग काउंटर बनाए गए है। जहां श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल से लेकर पानी तक की व्यवस्था होगी। इधर, पुलिस कमिश्नर ने मां चामुंडा के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी और ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से मंदिर और उससे जुड़े इतिहास के बारे में भी बताया गया।