जोधपुर सहित प्रदेशभर में मानसून करीब 3 दिन की देरी से शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इसके बाद जिले में गर्मी का असर बना हुआ है। जोधपुर में अधिकतम तापमान कुछ दिनों से 38 डिग्री के आस-पास चल रहा है। जिले में इस बार मानसून सीजन सूखा ही बीता है। जिले में इस मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई । मौसम विभाग के मुताबिक 9 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को जोधपुर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार करीब एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। मानसून सीजन में 33 फीसदी कम बारिश जोधपुर में मानसून सीजन में 30 सितंबर तक 292.6 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 195.5 एमएम रिकॉर्ड की गई। ऐसे में मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई । कायलाना-तख्तसागर में भी इस बार पानी कम शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। जबकि पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था। जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है।, फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है। 9 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहेगा और इसी तरह गर्मी, धूप रहने की संभावना है। 9 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।