जोधपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को भाजपा से दावेदारी कर रहीं, जमना देवी ने वार्ड नंबर 78 से नामांकन भरा है। हालांकि भाजपा ने अभी टिकट आवंटित नहीं किया है। वहीं, वार्ड नंबर 79 से जितेंद्र सिंह पड़ीहाल ने कांग्रेस से नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से मुझे मैसेज आ गया है कि आपका टिकट फाइनल है। वहीं, शहर के वार्ड नंबर 31 में बाहरी (पैराशूट) कैंडिडेट को टिकट देने की आशंका के चलते क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस कार्यालय में नारेबाजी की। इसके बाद पदाधिकारियों को ​शिकायत पत्र भी सौंपा। लोगों का कहना था कि वार्ड में 45 प्रतिशत आबादी माइनॉरिटी है। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पहले दिन एक फॉर्म जमा हुआ था वहीं, इससे पहले गुरुवार को पहले दिन सिर्फ एक नामांकन फॉर्म जमा हुआ था। जो कांग्रेस नेता ने वार्ड 77 से दाखिल किया था। शुक्रवार को रक्षाबंधन की छुट्टी रही। इधर, कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही संभावित उम्मीदवारों और समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि आज कांग्रेस पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस में नामांकन को लेकर करीब 520 आवेदन फॉर्म बिक चुके हैं। चुनाव से जुड़े जरूरी अपडेट