जोधपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी आज निकाली जा रही है। जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद और 43 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी निकाली जा चुकी है। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है। जिला परिषद के अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 26, 37, 30, 29, 36, 24, 27, 28 रिजर्व किए गए हैं। वहीं एसटी के लिए वार्ड 5 और 7 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। जबकि ओबीसी के लिए वार्ड नंबर 22, 14, 38, 3, 20, 17, 10, 1, 16 आरक्षित किए हैं। जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का रिजर्वेशन भी तय हो गया है। जिले में पंचायत समिति प्रधान के लिए एससी ओपन की 2, एससी महिला की 2, एसटी ओपन की 1 सीट निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी ओपन की 2, ओबीसी महिला की 2 सीटें तय की गई हैं जबकि 7 सीटें अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 7 सीट ही अनारक्षित ओपन रहेंगी। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में 43​ जिला परिषद सदस्य और प्रधान की लॉटरी निकाली जा चुकी है। जिले की 23 पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया जारी है। जोधपुर जिले के 23 प्रधान- जानिए किस पंचायत समिति में किस वर्ग का होगा प्रधान जिला परिषद सदस्य के लिए कौनसा वार्ड किसके लिए आरक्षित पंचायत समिति सदस्य की लॉटरी की टेबल पंचायत समिति : आगोलाई पंचायत समिति : आसोप पंचायत समिति : उम्मेद नगर पंचायत समिति : ओसियां पंचायत समिति केरू के कुल 15 वार्डों की लॉटरी पंचायत समिति : चाबा पंचायत समिति : चामू पंचायत समिति झंवर के 17 वार्डों की लॉटरी पंचायत समिति : तिंवरी पंचायत समिति : पीपाड़ सिटी पंचायत समिति : बालेसर पंचायत समिति धवा के 15 वार्डों की लॉटरी पंचायत समिति : बावड़ी पंचायत समिति : बिलाड़ा पंचायत समिति : भोपालगढ़ पंचायत समिति मंडोर के कुल 17 वार्ड की लॉटरी पंचायत समिति लूणी के 17 वार्डों की लॉटरी पंचायत समिति : शेरगढ़ पंचायत समिति : सामराऊ पंचायत समिति : सालवा खुर्द पंचायत समिति : सेखला पंचायत समिति : हतुंडी पंचायत समिति : कापरड़ा ऐसे तय होगा आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए। पिछले चुनाव से अलग होगा आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण के लिए पैटर्न तय है। पिछले चुनाव में जो पंचायतीराज संस्थाएं जिस वर्ग के लिए रिजर्व थे। उन्हें अलग करके लॉटरी निकाली जाएगी और उससे आरक्षण तय किया जाएगा। पिछले चुनाव में जो सीट सामान्य थी। वो इस बार रिजर्व हो सकती है। वहीं जो पिछली बार आरक्षित थीं। वे ओपन या दूसरी कैटेगरी के लिए आरक्षित हो सकती है।