जोधपुर पंचायत चुनाव के पहले चरण में 6 पंचायत समितियों के कुल 208 ग्राम पंचायतों में सरपंच दावेदारों की किस्मत का फैसला होगा। दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम इन गांवों में पहुंची और पहली बार उन दावेदारों के नाम सामने लेकर आई जो सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गांवों में कई जगह दावेदारों की लंबी लिस्ट थी तो कई जगहों पर एकराय भी बनती नजर आई, लेकिन उस नाम पर भी अंतिम फैसला नामांकन के दिन ही होगा। इससे पहले दैनिक भास्कर आपको बता रहा है आपकी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कौन बड़े दावेदार हैं। वहीं सेखाला में एक ग्राम पंचायत ‘मंगल सिंह नगर’ में ओबीसी वोटर नहीं हैं। इस पर ग्रामीण हाईकोर्ट में गए हैं। इसके अलावा तीन ग्राम पंचायतों में 8 प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। इसमें चाबा में 4 ग्राम पंचायतों में उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं। इसमें भोमसागर ग्राम पंचायत में कमला कंवर, संतोषनाथपुरा ग्राम पंचायत में अंतरों देवी, झुबरका राय ग्राम पंचायत में देवा राम और दोलतसिंहनगर ग्राम पंचायत में रानी देवी निर्विरोध जीते हैं। आगे देखिए जोधपुर जिले की पंचायत समितियों में सरपंच दावेदारों के नाम…