जोधपुर में पुलिस की ओर से फरार आरोपियों को पकड़ने और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व और पश्चिम दोनों जिलों में चलाया जा रहा है। इसी को लेकर जोधपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी गोविंद व्यास की अगुवाई में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने चालान सुधा अपराधियों के यहां दबिश दी, वहीं विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए भी टीम के साथ मिलकर दबिश दी गई। समय-समय पर पुलिस चलाती है अभियान मामले को लेकर थाना अधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चालान सुधा अपराधियों के यहां दबिश दी जा रही है। इसके अलावा जो आरोपी फरार है उनकी भी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। उसका उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछनीय और संदिग्ध गतिविधियों को रोकना है। ओर इसके लिए पुलिस समय-समय पर इस तरह का अभियान चलाती है।