जोधपुर डिस्कॉम की ओर से बिजली लाइनों के रखरखाव और मेंटेनेंस को लेकर मंगलवार को शहर के 23 इलाकों में बिजली कटौती होगी। इसके तहत सुबह 8 बजे से शटडाउन शुरू हो जाएगा। सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे: शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 23, A, B, C, D, श्री कृष्ण नगर, अशोक उद्यान के आस-पास की दुकान, लाल सिंह कॉलोनी, HIG अपार्टमेंट में सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सुबह 8:30 से 11:30 बजे: शहर के 33/11 केवी सब-स्टेशन सूरसागगर से जुड़े सूरसागर चौपड़ प्रथम से कालीबेरी, ब्रह्मपुरी, देवरिया रोड, भगवान जी की फैक्ट्री के पीछे, रिलायंस पेट्रोल पंप, केरू रोड, भाटी का बेरा, भारत पेट्रोल पंप, चौपड़ मेन रोड, बालसमंद रोड, भील भाकरी, भोमिया जी के थान के सामने और बड़ली क्षेत्र से जुड़े एरिया में बिजली बंद रहेगी।