जोधपुर डिस्कॉम की ओर से बिजली लाइनों के रख-रखाव और मेंटेनेंस को लेकर शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। सुबह 7:30 बजे से शटडाउन शुरू हो जाएगा। सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी पाल सब-स्टेशन से PHED फीडर से बारला बैश, नेमसागर, मानसरोवर फार्म, वैशाली टाउनशिप, शिवगौरी, हेमसागर, आभूषि विहार, पाल खड़‌की, आशाराम आश्रम, बाइपास रोड और आस-पास का संबंधित क्षेत्र। सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक यहां पावरकट 33/11 केवी सबस्टेशन सूरसागर- 2 से रेडियो फाटा, भूरंटीया, कालूराम जी बावड़ी, व्यापारियों का मोहल्ला, रकासनी, सिंधियों की गली, भाकरी बाइपास रोड, पुरानी भाकरी बास, नयी भाकरी बास, भुजवातों का बास से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र।