उदयपुर के झाड़ोल थाने के SHO बुद्धराम बिश्नोई की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद कार से उदयपुर लौट रहे थे। हादसा जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र में रात 12 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और छत टूटकर बिखर गई। एसएचओ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ड्राइवर कॉन्स्टेबल घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चामू के सरकारी हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया। घायल कॉन्स्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चामू थानाधिकारी हनुमान​ बिश्नोई ने बताया प्राथमिक जांच में पता लगा है कि उनकी कार अचानक अनियंत्रित हुई थी। रात के समय सामने से आ रही गाड़ी की हेडलाइट आंखों पर पड़ने से सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं दिखी, जिससे कार उससे भिड़ गई। दो महीने पहले ही झाड़ोल थाने में हुआ था ट्रांसफर हनुमान बिश्नोई ने बताया कि बुद्धराम बिश्नोई चामू के ही रहने वाले थे और दो महीने पहले ही उनका ट्रांसफर बांसवाड़ा से उदयपुर के झाड़ोल में हुआ था। ----------- ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में कार ने कॉन्स्टेबल को रौंदा, मौत:पहले टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाई जयपुर में ओवर स्पीड कार ने पुलिस कॉन्स्टेबल को रौंद दिया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक उदयपुर में गोगुंदा के उपखंड अधिकारी के पीएसओ थे। (पढ़िए पूरी खबर)