जोधपुर में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। परिवार मकान में सो रहा था। मकान का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गया और कमरे में रखे संदूक को बाहर ले आया। चोर संदूक में से करीब 2 लाख की नकदी समेत सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर भाग गया। घटना पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना इलाके में 21 सितंबर की देर रात की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी किशनाराम पुत्र मांगीलाल मेघवाल (32), निवासी नारवा खिंचीयान रामदेव मंदिर के पीछे, सूरसागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 2 लाख रुपए नकद, 3 से 4 तोला सोना और 70 से 80 तोला चांदी के कीमती आभूषण चुराकर ले गए। संदूक में बच्ची के इलाज के लिए रखी हुई थी नकदी जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन उनके मकान में एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोर अंदर घुसा और वहां रखा संदूक उठाकर बाहर आंगन में ले आया। उसमें से ज्वेलरी और नकद रुपए निकाल कर ले गया। बताया जा रहा है की पीड़ित परिवार ने नकद रुपए अपने बच्ची के इलाज के लिए रखे थे। सुबह परिवार के लोग उठे तब चोरी का पता चला मामले की जांच कर रहे ASI सुरता राम ने बताया कि रात को मकान में रहने वाले लोग सो गए थे। सुबह 5 बजे उठने पर चोरी का पता चला। इस मामले में मौका मुआयना किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।