मौसम विभाग ने जोधपुर में आज और कलबारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 19 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद 21 सितंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। इससे पहले मंगलवार को धूप खिली जिससे उमस बनी रही। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन तक बारिश का अनुमान जताया है। अब तक की 32 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 282.2 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 190.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है। दो दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार दो दिन जोधपुर शहर में बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 17 सितंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।