मौसम विभाग ने जोधपुर में बुधवार से मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। सितंबर महीने के अंतिम दिन भी गर्मी का असर बना हुआ है और अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री के आस-पास चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को मौसम गर्म रहा। शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में बारिश तक बारिश की संभावना नहीं है। अब तक 33 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 292.1 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 195.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 33 फीसदी कम है। कायलाना-तख्तसागर में पिछले साल की तुलना में पानी कम शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। जबकि पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था। जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है।, फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है। 6 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। 6 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।