मौसम विभाग ने जोधपुर में 2 दिन बारिश की संभावना जताते हुए आज और कल अलर्ट जारी किया है। जिले में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 23 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। विभाग ने बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिन में बारिश की संभावना जताई है। अब तक की 33 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 283.1 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 190.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 33 फीसदी कम है। दो दिन बारिश की की संभावना मौसम विभाग के अनुसार दो दिन जोधपुर शहर में बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 18 सितंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।