जोधपुर में गर्मी का असर बरकरार है। अक्टूबर महीने में ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि रात में हल्की ठंड होने लगी है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस बार मानसून भी कम बरसा है। मानसून की सामान्य बारिश से 33 फीसदी कम बारिश हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे सप्ताह में गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान ​एक डिग्री तक कम हो सकता है लेकिन 11 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक स्थिर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार- न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 25.2 डिग्री तक पहुंच गया है।आने वाले सप्ताह में इसमें भी गिरावट देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक आ सकता है। कायलाना-तख्तसागर में इस बार पानी कम शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था, जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है। फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है।