कैलादेवी में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण जयपुर के लोकतांत्रिक अधिकार कार्यकर्ता सवाई सिंह ने किया। शहीद स्मारक समिति करौली ने मानव अधिकार कार्यकर्ता जितेंद्र भूषण के नेतृत्व में सर्वसमाज के सहयोग से प्रतिमा स्थापित कराई। अनावरण कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और भगत सिंह के समर्थन में लगाए गए नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया। सर्वसमाज के सहयोग से स्थापित हुई प्रतिमा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच गणपत मीना ने की। पूर्व जिला परिषद सदस्य रामधन बैरवा, राजेश पाल, चरण जाटव और सामंता मीना बरगमा विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतिमा अनावरण के दौरान लोगों ने शहीद भगत सिंह के समर्थन में नारे लगाए। शहीदों के सपनों का भारत बनाने पर जोर मुख्य अतिथि सवाई सिंह ने कहा कि राष्ट्रनायकों का लक्ष्य देश को आजाद कराना था। आज भी समाज और देश के सामने कई चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों को दूर कर शहीदों के सपनों का भारत बनाना जरूरी है। अन्याय और शोषण से मुक्त समाज का सपना मानव अधिकार कार्यकर्ता जितेंद्र भूषण ने कहा कि भगत सिंह ने शोषण और अन्याय से मुक्त समाज की कल्पना की थी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कई लोगों ने रखे विचार कार्यक्रम में मदनलाल मीना, ऋषि मीना, राजेश पाल, घनश्याम मीना, सुरजन मीना, रामनिवास मीना, काडू मीना, श्रीफूल बैरवा, कमल जाटव, केवल ठेकेदार, सूरज जाटव, केदार ठेकेदार, कमल मीना और जितेंद्र वाल्मीकि सहित कई लोगों ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र मीना ने किया।